RELIGION

श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
श्री चित्रगुप्त परिवार मंच, बक्सर के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पुराना सदर अस्पताल रोड स्थित भगवान चित्रगुप्त के प्राचीन मंदिर में कार्तिक शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर गाजे-बाजे और भक्तिभाव के साथ भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

 

पूजन कार्यक्रम का विधिवत संचालन पंडित रामप्रकाश ओझा ने किया। मुख्य यजमान मंच के पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन किया। इस दौरान चित्रांश परिवार के श्रद्धालुओं ने कलम-दवात, फल, मेवा, मिठाई सहित विविध भोग अर्पित कर मनोवांछित फल की कामना की। पूजा उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंच के कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण वर्मा ने बक्सरवासियों को गोवर्धन पूजा, भैया दूज एवं चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं दीं। वहीं मीडिया प्रभारी साकेत कुमार श्रीवास्तव उर्फ चंदन कुमार ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा से व्यक्ति को ज्ञान, शौर्य, साहस और बल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि इस दिन चित्रांश समाज के लोग पारंपरिक रूप से कलम-दवात और बहीखाता की पूजा करते हैं तथा वर्षभर के आय-व्यय का विवरण दर्ज करते हैं।

 

संध्या 6 बजे महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनीष सिन्हा, शिव कृपाल दास, मनन श्रीवास्तव, साकेत कुमार श्रीवास्तव, निशांत श्रीवास्तव, उमेश सिन्हा, गुड्डू लाल, सूडडू श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, संकेत श्रीवास्तव, मुन्ना ओझा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button