पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास, आरोपी गिरफ्तार


न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने युवक के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
परिजनों द्वारा पुलिस को दिए आवेदन में परिजनों ने कहा है कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी, औद्योगिक थाना क्षेत्र के मानसिंह पट्टी गांव निवासी अनंत तुरहा बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद सुनसान जगह पर उसके साथ गलत करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने देख लिया। शोर मचाने पर युवक बच्ची को छोड़कर भाग निकला।
इसके बाद बच्ची घर गई। जिसने सारी बात परिजनों को बताई। जहां से परिजन महिला थाना आकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बलिहार गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।





