OTHERS

पूरा भारत हमारा घर है, इस भाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात पार्टी का कार्य करते हैं: मृत्युंजय झा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यालय में हुई बैठक

न्यूज विजन। बक्सर
भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई बक्सर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय “कार्यकर्ता प्रशिक्षण महा अभियान” कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी सह बिहार संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

 

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन लक्ष्मण शर्मा ने किया। शाहबाद क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख नवीन निश्चल चतुर्वेदी द्वारा प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से बताया गया। मृत्युंजय झा ने कहा कि “भारत माता की जय ” करने वाले हम लोगों के मन में भी कभी-कभी भिन्नताएं आ जाती है, तो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के तहत लोगों के चेतनाओं को जागृत करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भारत में भाजपा ही एक अकेली ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र प्रथम के बारे में सोचती है। भारत की संस्कृति, भारत का स्वाभिमान कैसे और आगे बढ़े इसके लिए निरंतर पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ता प्रयत्नशील रहते हैं ।

 

पूरा भारत हमारा घर है, इस भाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात पार्टी का कार्य करते रहते हैं। इन्हीं विचारों को पार्टी की विचारधारा, कार्यकर्ता का स्वभाव, केंद्र और राज्य के द्वारा किए जा रहे कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने हेतु पार्टी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होने वाली है, जो 7 मार्च से 14 अप्रैल तक जिले के सभी मंडलों में आयोजित होगी।

 

बैठक में राजेश सिन्हा, भोजपुर जिला प्रभारी, शिला त्रिवेदी, धनन्जय त्रिगुण, इंदु देवी, संध्या पाण्डेय, ओमज्योति भगत, राजीव रंजन सिंह, पिंकी पाठक, उदय उज्जैन, वंशीधर पाण्डेय, बिनोद उपाध्याय, श्रीभगवान सिंह त्यागी, उमाशंकर राय आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button