CRIME

घास काटने गयी महिला की करेंट लगने से हुयी मौत, एक किशोर जख्मी 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मितनपुरवा गांव के बधार में घास काटने गई एक महिला की करंट प्रवाहित तार के चपेट में आने से माैत हाे गई। वहीं एक लड़का आंशिक रूप से जख्मी हाे गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों काे सौंप दिया। वहीं घटना में एक किशाेर भी जख्मी हाे गया जिसका इलाज कराया गया। इलाज के बाद किशोर काे घर भेज दिया गया।

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर मितनपुरवा गांव के स्व. रामाधार राय की पत्नी महदेईया देवी 55 वर्ष घास काटने के लिए खेत के तरफ गई थी। उसी दौरान रास्ते पर गिरे करंट प्रवाहित तार के चपेट में आ गई। महिला काे करंट प्रवाहित तार के चपेट में आया देख गांव का ही एक उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी करंट लगने से जख्मी हाे गया। महिला की माैत माैके पर ही हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों काे साैंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। वहीं किशाेर काे स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इटाढ़ी थानाध्यक्ष साेनु कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button