सामाजिक न्याय के योद्धा शशि यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि, 20वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब


न्यूज़ विज़न। बक्सर
सामाजिक कार्यकर्ता शशि कुमार यादव की 20वीं विश्व पुण्यतिथि के अवसर पर किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।
सभा की अध्यक्षता अधिवक्ता गणपति मंडल ने की, जबकि संचालन निरंकारी जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह यादव, राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव, बक्सर के पूर्व बसपा विधायक हृदय नारायण सिंह, अनिल सिंह (मुखिया, राजपुर), संतोष भारती, बबलू यादव (जिला अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ), हरेंद्र यादव (जिला मीडिया प्रभारी), बैजनाथ सिंह, उत्तम यादव, सुशील यादव (मुखिया, महदह) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शशि यादव सामाजिक न्याय के एक सशक्त और निर्भीक योद्धा थे। उन्होंने जीवनभर दलित, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की। समाज में समानता और अधिकारों की लड़ाई के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रेरणा का स्रोत है।वक्ताओं ने उस दर्दनाक घटना को भी याद किया जब शहर की पुलिस चौकी के समीप अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस जघन्य घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। आज भी उनकी शहादत लोगों के दिलों में जिंदा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक यादव, चंदन यादव, राहुल यादव (वार्ड पार्षद), नंदन यादव, उदित सम्राट, मनोज यादव (मुखिया, सिकरौल पंचायत), बबन सिंह कुशवाहा, श्याम प्रकाश सिंह (वार्ड पार्षद), दिनानाथ ठाकुर, सुरेश प्रसाद जायसवाल, सलीम अंसारी, रमाशंकर सिंह कुशवाहा, तूफानी सिंह, सिकंदर सिंह, चक्रवर्ती चौधरी (वार्ड पार्षद), अख्तर आह्वान, पिंटू कुमार (मुखिया, बिझौरा), मांझी यादव, संजय कुमार सिंह (सरपंच), पूजा कुमारी (जिला पार्षद, चौसा) एवं विशाल कुमार समेत सैकड़ों लोगों की सक्रिय भूमिका रही। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे शशि यादव के बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।





