OTHERS

स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकाल नव वर्ष की दी शुभकामना

बक्सर नगर की केशव प्रौढ़ व्यवसाई शाखा, पानी टंकी से स्वयंसेवकों ने घंटा घड़ियाल के साथ प्रभात फेरी निकाली

न्यूज विजन। बक्सर
बक्सर नगर की केशव प्रौढ़ व्यवसाई शाखा, पानी टंकी से स्वयंसेवकों ने घंटा घड़ियाल के साथ प्रभात फेरी निकाली। भारत माता की जय, जय श्री राम व गीत के साथ हिन्दू नववर्ष की शुभकामना दी।

 

पुनः शाखा स्थान पर पहुंच कर संघ प्रार्थना करके प्रभात फेरी का समापन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन सृष्टि की स्थापना, इसी दिन प्रभु श्री रामचंद्र जी व धर्म राज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था। साथ ही संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस भी मनाते हैं।

 

कार्यक्रम में ओम प्रकाश वर्मा, अवधेश पाण्डेय, अवनिंद्र कुमार, अरविंद सिंह, गौरव कुमार, मोहन वर्मा, मोहनजी केशरी, रोहित केशरी, गुप्तेश्वर केशरी, राम नारायण, विजय, अक्षय ओझा, अनिल शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, अविनाश कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button