विश्वामित्र सेना की महिला सदस्यों ने शांति नगर में किया होली मिलन समारोह का आयोजन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बुधवार की देर शाम विश्वामित्र सेना के महिला विंग द्वारा शहर के शांति नगर सेवा बस्ती में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर सेवा बस्ती में महिला विंग की जिला संयोजक रूबी तिवारी के नेतृत्व में किया गया।








होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के शाहाबाद संयोजक रवि राज उपस्थित रहे। वही उन्होंने बताया की हर त्यौहार सेवा बस्ती में मनाने का मुख्य उद्देश्य है सबको एक सूत्र में बांधने का प्रयास। इस कार्यक्रम में आशुतोष तिवारी, गुड़िया देवी, निराशा देवी, आरती देवी, पार्वती कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रभावती देवी, धर्मावती देवी, ज्योति देवी एवं अन्य स्थानीय लोग शामिल रहे।विश्वामित्र सेना सनातन उत्थान एवं सनातन की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है जिस्मे लगातार सफलता भी मिल रहा है।




