वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए जिले के अंकुर पांडेय
अंकुर पांडेय ने स्नातकोत्तर सत्र 2016-2018 में गणित में लाया था सर्वश्रेष्ठ अंक




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बड़का राजपुर गांव के अखिलेश्वर नाथ पांडेय के पुत्र अंकुर कुमार पाण्डेय को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में आयोजित दीक्षांत समारोह में सत्र 2016-2018 में एमएससी गणित विषय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।








इस सम्बन्ध में अंकुर के पिता व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अखिलेश्वर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया की अंकुर कुमार पाण्डेय ने पूरे विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में टॉप किया है साथ ही गणित विषय से स्नातकोत्तर (M.Sc) में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने के बदौलत उन्हें महामहिम राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। उन्होंने बताया की हमलोग वर्तमान में शहर के विप्र नगर में रहते हैं और अभी जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय +2 हेरिटेज पब्लिक स्कूल में बतौर अध्यापक हैं।



वही उन्होंने बताया कि अंकुर बचपन से ही कुशाग्र थे। गणित में बचपन से रही रुचि ने आज अंकुर को ये मुकाम दिलाया। माता सुनीता पांडेय भी अपने बेटे के काबिलियत पर तारीफ करते नहीं थकी। वही बधाई देने वालों में राघवेंद्र नाथ मिश्रा, शशिकांत उपाध्याय, शिवशंकर दुबे, मनीष कुमार सिन्हा, विनोद उपाध्याय, राजेश चौबे, मुरली मनोहर सिंह, ह्रदय मिश्रा समेत अनेकों लोगों ने बधाई दी है।

