वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में अत्याचार और अनाचार के खिलाफ जो संघर्ष किया हम सभी के लिए प्रेरणादायक है : विजय कुमार सिन्हा
नगर भवन में आयोजित हुआ वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह




न्यूज़ विज़न। बक्सर
1857 के स्वतंत्रता स्वतंत्रता संग्राम ने भारत की चेतना को जागृत किया जो अंग्रेजों की गुलामी और दमन के कारण भारत का समाज कमजोर हो चुका था। लेकिन, 1857 में वीर कुंवर सिंह जैसे महापुरुष के नेतृत्व संपूर्ण देश में स्वतंत्रता का प्रथम संग्राम शुरू हुआ। अंग्रेजों की गुलामी और दमन के कारण भारत का समाज पूरी तरह से कमजोर हो चुका था। लेकिन बाबू वीर कुंवर सिंह जैसे महापुरुषों के नेतृत्व में संपूर्ण देश में स्वतंत्रता का प्रथम संग्राम शुरू हुआ इसमें समाज के सभी वर्गों ने इस दासता के खिलाफ संघर्ष किया। उक्त बातें मंगलवार को नगर भवन में आयोजित वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा।








उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम एक भारत के लिए समर्पित होने का संकल्प था। इस स्वतंत्रता संग्राम ने संपूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। वीर कुंवर सिंह ने जिस प्रकार से 80 वर्ष की आयु में अत्याचार और अनाचार के खिलाफ संघर्ष किया यह हम सभी के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने अपने अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन करते हुए इस क्षेत्र को अंग्रेजों से आजाद कराया और आजादी का परचम लहराया था। उन्होंने अपने युद्ध कौशल के बल पर अंग्रेजों को कई बार पराजित किया। उन्होंने आम जनमानस को आह्वान करते हुए कहा कि आज कुंवर सिंह जी से प्रेरणा लेते हुए बिहार को विकसित बनाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।




कार्यक्रम का शुभारम्भ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक संजय टाइगर एवं दिलमणि देवी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, संतोष रंजन राय, प्रदीप दूबे सहित उपस्थित अन्य अतिथियों ने वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन कार्यक्रम के संयोजक राजीव रंजन सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन गोविंद सिंह ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी, जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष भोला सिंह, राजवंश सिंह, चौधरी विनोद राय, डॉ राजेश सिन्हा, गोविंद सिंह, सुनील कुमार सिंह, बिट्टू सिंह, विमल कुमार सिंह, रजनीकांत गुप्ता, पुरुषोत्तम सिंह, भोला सिंह, चंदा पाण्डेय, मीना सिंह कुशवाहा, सुधा गुप्ता, इंदु देवी, पूनम रविदास, ओम ज्योति भगत, दुर्गावती चतुर्वेदी, रानी चौबे, संध्या पांडेय, कंचन देवी, ज्वाला सैनी, पुरुषोत्तम कुमार, मनोज पांडेय, सुनील राम, पुनीत सिंह, अरविंद पासवान, विनोद शुक्ला, संत कुमार सिंह, लक्ष्मण शर्मा, विनोद राय, अजय भट्ट, अजय वर्मा, दीपक सिंह, अमित, श्रीभगवान सिंह त्यागी समेत अन्य शामिल रहे।

