वर्षा पांडेय ने नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को किया सम्मानित, भाजपा संगठन की मजबूती का दिया संदेश
पटना में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, संजय सरावगी के स्वागत से गूंजा प्रदेश कार्यालय


न्यूज़ विज़न। बक्सर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में गुरुवार को नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के स्वागत-सम्मान को लेकर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में जुटे पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता और ताकत का स्पष्ट संदेश दिया।
इस मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं बक्सर जिले की सामाजिक कार्यकर्ता वर्षा पांडेय ने संजय सरावगी को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा व संगठन विस्तार को नई गति मिलेगी।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरा प्रदेश कार्यालय ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के जरिए यह स्पष्ट संदेश गया कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है और नए नेतृत्व पर संगठन का भरोसा मजबूत है। यह आयोजन न सिर्फ स्वागत समारोह था, बल्कि आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा की मजबूत रणनीति और संगठनात्मक मजबूती का संकेत भी माना जा रहा है।





