बेरोजगार युवा सड़को पर घूम रहे है एवं भाजपा सरकार देश की सारी कंपनियों को प्राइवेट हाथों में बेच रही है : खड़गे
जय बापू, जय भीम, जय संविधान के तहत आयोजित जनसभा में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे




न्यूज़ विज़न। बक्सर
भारतीय जनता पार्टी देश को अग्नि की लपटों में धकेल रही है। महंगाई, बेरोजगारी, सिंचाई और कमाई से पूरे देश की दुर्दशा हो गई है युवा बेरोजगार होकर रोड पर घूम रहे हैं सारी कंपनियों को प्राइवेट हाथों में बेचा जा रहा है। ऐसी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आने वाले दिनों में उखाड़ फेंकना होगा। उक्त बातें रविवार को सदर प्रखंड के दलसागर खेल मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा।








जनसभा की अध्यक्षता करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह बक्सर और बिहार की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। बक्सर की धरती से ही 2025 चुनाव के क्रांति का आगाज होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा कि बक्सर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का आना हमारे लिए गौरव की बात है हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे इसके पहले जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने सोने का मुकुट पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया एवं आगत अतिथियों का अंग वस्त्र के साथ सम्मानित किया।
सभा को बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्वारु, देवेंद्र यादव बिहार विधान परिषद में के नेता विपक्ष मदन मोहन झा, सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, राजा पकड़ के विधायिका प्रतिमा दास, खगड़िया विधायक छत्रपति यादव, करहगर विधायक संतोष मिश्रा, सांसद सुधाकर सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ प्रमोद कुमार ओझा सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के साथ पूरे देश में बेरोजगारी महंगाई गैस सिलेंडर की दाम घरेलू सामान की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है।
इसके पूर्व मल्लिकार्जुन खड़गे का चुरामनपुर हेलीपैड से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं स्वागत किये एवं गाड़ी के काफिले के साथ दलसागर खेल मैदान तक जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के नेतृत्व में पहुंचे एवं जनसभा को संबोधित किए। वही मंच पर सदर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता सत्येंद्र ओझा, पंकज उपाध्याय, आशुतोष त्रिपाठी, लक्ष्मण उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।
वीडियो देखें :

