OTHERS

तुलसी पूजन भारतीय संस्कृति को सहेजने का सार्थक प्रयास है : जयप्रकाश सिंह

रेडियंट पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन दिवस पर विधि-विधान के साथ की गई पूजा

न्यूज विजन। बक्सर
भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से रेडिएंट पब्लिक स्कूल में गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस विधि-विधान से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी ब्रांच और दानी कुटिया, कृतपुरा स्थित ब्रांच में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत तुलसी पूजन से हुई।

 

शिक्षकों ने मिलकर तुलसी के पौधे का पूजन किया और इसके महत्व पर चर्चा की। तुलसी के धार्मिक, औषधीय और पर्यावरणीय महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि छात्र-छात्राएं भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जुड़ सकें और पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्रहण करें।

 

विद्यालय के प्राचार्य जय प्रकाश सिंह ने कहा कि तुलसी पूजन दिवस भारतीय संस्कृति को सहेजने और नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। हमारा उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना और उनकी जड़ों से जोड़ना है। स्कूल की उप प्रधानाध्यापिका श्यामली सिंह ने कहा कि देश के साधु-संतों ने तुलसी के महत्व को समझाने के लिए तुलसी पूजन के लिए 25 दिसंबर का दिन तय किया था। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास धार्मिक महत्व है।

 

इस आयोजन में शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर प्रभाकर, शर्माजी, ‌श्रीराम, प्रतिक्षा कुमारी, विभाग सिंह, रीता कुमारी, रेखा, आकाश, अशोक, ददन, सुनील, आयुष, शीला, नीतीश, पुनीत, हिमांशु, मनमोहन, पुष्पा, अनीता, अंबिका, अर्चना, सलोनी, अंकिता, ओमप्रकाश राय, अंकुर, रोशनी, प्रीति, छोटी, मनीष आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button