OTHERS

ट्रिनिटी कॉन्वेंट चुरामनपुर में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन

सेमिनार सह रंगोली बनाओ कार्यक्रम किया गया आयोजित 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सदर प्रखंड के चुरमानपुर स्थित ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में प्री होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर सेमिनार सह रंगोली बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिका पांडेय ने बताया कि आज विद्यालय में सबसे पहले होली कैसे मनाएं उक्त विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्या ने कहा कि होली हमे मैत्री की भावना को जागृत करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमे सन्देश देता है कि समाज के हर वर्ग के लोग एक है और हमे उन्हें गले लगाकर सम्मान करना चाहिए। उक्त अवसर विद्यालय उप प्रबन्धक धर्मेंद्र पांडेय ने होली सुरक्षित मनाने की बात कही। उन्होने बच्चो से केमिकल कलर को परहेज करने की बात कही। उन्होंने सबको शुभकामनाएं देते हुए समाज मे सुरक्षित होली की अपील की। विद्यालय के हिंदी के वरीय शिक्षक रामकुमार दुबे ने बच्चो को बताया कि होली क्यों मनाते है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हिरण्यकश्यपु के कहने पर होलिका प्रह्लाद को मारने के लिए अपनी गोद में बैठाकर आग में प्रवेश कर कई। किंतु भगवान विष्णु की कृपा से तब भी भक्त प्रह्लाद बच गया और होलिका जल गई। तभी से बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन होने लगा और ये त्योहार मनाया जाने लगा। इस पर्व को मनाने के पीछे दूसरी कहानी यह है कि कामदेव ने शिव पर अपने पुष्प बाण से प्रहार किया, जिससे शिव की समाधि भंग हो गयी। क्रुद्ध होकर, शिव ने अपना तीसरा नेत्र खोलकर कामदेव को भस्म कर दिया। बाद में, देवताओं ने शिव को पार्वती से विवाह के लिए राजी किया। इस घटना को याद करते हुए, फाल्गुन पूर्णिमा को होली के रूप में मनाया जाता है।

 

उक्त अवसर पर विद्यालय के हर हाउस की छात्राओं ने अलग-अलग सन्देश को जागृत करते हुए एक से बढ़कर एक रंगोली बनाया। बच्चो ने एक दूसरे को रंग लगाकर हैप्पी होली बोला, एक दूसरे को गले लगाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्धक धीरज पांडेय ने बच्चो के रंगोली तथा शिक्षकों के द्वारा होली के उत्सव मनाने की व्यवस्था को जमकर तारिफ की। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों ने बेहतर ढंग से बच्चो को अनुशासित किया है। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में  सरिता दुबे, निलु वर्मा, कामिनी सिंह,अंजू सिंह, ऋचा, शिवानी, निशि वर्मा, मोना, स्नेहा, पूजा, अंकित उपाध्याय, मनीष पांडेय, राम दुबे, रिषभ, अंकेश सर, मनोज सिन्हा, सोनी, विकास गुप्ता, स्वेता इत्यादि लोग का हाथ रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button