ज्युतिया पर्व पर हजारों महिलाओं को गंगा स्नान करवाने बक्सर लाए राजद नेता सत्येंद्र सिंह




न्यूज़ विज़न। बक्सर
डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के राजद के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र सिंह ने रविवार को ज्यूतिया पर्व के अवसर पर बड़ी पहल की। पुत्र की लंबी आयु के लिए माताओं द्वारा मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार डुमरांव क्षेत्र में खास रहा। सत्येंद्र सिंह ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र की हजारों महिलाओं को लगभग डेढ़ दर्जन बसों के जरिए बक्सर लाकर गंगा स्नान करवाया।







गंगा स्नान के पूर्व श्री सिंह ने दलसागर स्थित राजवाड़ा परिसर में महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वितरण “माँ बहन सम्मान योजना” के तहत किया गया, जो कि उनके राष्ट्रीय नेता के आह्वान पर शुरू की गई पहल का हिस्सा है। इस मौके पर संबोधित करते हुए सत्येंद्र सिंह ने कहा कि लगभग 35 वर्षों से मैं राजनीति में सक्रिय हूँ और पिछले 25 वर्षों से नवानगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा हूँ। इस बार यदि महागठबंधन की ओर से मौका मिलेगा तो डुमरांव विधानसभा से चुनाव लड़ूँगा। हमारा लक्ष्य है कि अपने नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में डुमरांव की सीट जीतकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई जाए।




वहीं, उनके पुत्र और नवानगर प्रखंड प्रमुख अंकित यादव ने भी अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि डुमरांव विधानसभा क्षेत्र की हजारों माताओं और बहनों को ज्यूतिया पर्व पर गंगा स्नान के लिए बक्सर लाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम इन्हें भले कुछ न दे पाएं, लेकिन इनका आशीर्वाद ही हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। गंगा घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम दिखा। महिलाओं ने ज्यूतिया पर्व के मौके पर पुत्र की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक माहौल पूरी तरह से उत्सवधर्मी बन गया।
वीडियो देखें :

