बिहार में चल रही बदलाव की बयार, सूबे बनेगी जन सुराज की सरकार: तथागत
प्रेसवार्ता में तथागत हर्षवर्धन ने कहा - किसी पार्टी के पास नहीं है कोई मुद्दा



न्यूज विजन। बक्सर
बक्सर विधानसभा 200 से जन सुराज के उम्मीदवार तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि पार्टी के पांच संकल्प से हर वर्ग का जीवन खुशहाल होगा। जनता का सुंदर राज स्थापित करना ही जन सुराज का मुख्य उद्देश्य है। जन सुराज बिहार के 243 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतार रही है। सभी सीटों पर अपने बल बूते चुनाव लड़ रही है। तथागत हर्षवर्धन सोमवार को वीर कुंवर सिंह कालोनी में आयोजित प्रेसवार्ता बोल रहे थे।








उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दल ग्रुप बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। अगर ये लोग विकास किए हैं, तो आखिर किस मजबूरी में गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। सवाल यह है कि बिहार की दुर्दशा क्यों है? बक्सर में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क की हालत किसी से छिपी नहीं है। बक्सर का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव हवा चल रही है। जनता भी जात-पात से ऊपर उठकर सिर्फ और सिर्फ विकास चाह रही है। उन्होंने कहा कि जन सुराज का स्पष्ट कहना है कि स्कूल का बस्ता ही विकास का रास्ता है। बक्सर बीमार हो चुका है। यहां विकास नगण्य है। जन सुराज से हर दल में दहशत है। पहले वोटकटवा कहते थे और अब किसी पार्टी का ए और बी टीम कह रहे हैं। इन पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। 2025 में जन सुराज की सरकार बनने जा रही है। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, बजरंगी मिश्रा के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।





