OTHERS

जिले के होनहारों का जलवा : इंटर साइंस रिजल्ट में अभिषेक मौर्य टॉपर, जिलेभर में जश्न का माहौल

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट के तीनों संकाय (साइंस, आर्ट्स एवं कॉमर्स) का रिजल्ट जारी होते ही बक्सर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। खासकर साइंस संकाय में इस वर्ष जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। परिणाम घोषित होते ही सफल विद्यार्थियों के घरों में जश्न का माहौल बन गया और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई जाने लगीं।

 

साइंस संकाय में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनारपुर के छात्र अभिषेक मौर्य ने 462 अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। अभिषेक के पिता संतोष कुमार सिंह और माता आरती देवी ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, द्वितीय स्थान पर उर्दू उत्क्रमित विद्यालय बन्नी की छात्रा मुन्नी कुमारी ने 458 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। उनके पिता शैलेन्द्र सिंह और माता चिंता देवी ने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। इसी स्थान पर हाई स्कूल लाखन डेहरा की निशा कुमारी ने भी 458 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके पिता अनिल कुमार सिंह एवं माता आशा देवी हैं। इसके अलावा, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय नैनिजोर के रोहित कुमार वर्मा ने भी 458 अंक हासिल कर द्वितीय स्थान पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। उनके पिता भृगुनाथ वर्मा और माता दुर्गावती देवी हैं।

 

 

तृतीय स्थान पर बीएनएचएस ब्रह्मपुर के छात्र अनुराग गुप्ता ने 457 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता सुनील कुमार एवं माता बबिता देवी हैं। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जश्न का माहौल देखने को मिला। सफल छात्रों के घरों में मिठाइयां बांटी गईं, परिजनों और आसपास के लोगों ने बधाइयां दीं। इस शानदार प्रदर्शन से न केवल विद्यार्थियों का बल्कि पूरे बक्सर जिले का मान बढ़ा है। शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button