OTHERS

क्रोएशिया में होने वाली वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज के लिए अविनाश पहलवान का भारतीय कुश्ती टीम के सपोर्टिंग स्टाफ में चयन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बिहार के बक्सर जिले के लिए गर्व का क्षण है। जिले के चौसा ग्राम निवासी और भारतीय सेना में कार्यरत अविनाश पहलवान का चयन भारतीय कुश्ती टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में हुआ है। वह वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में भारतीय टीम के साथ अपनी सेवाएं देंगे, जिसका आयोजन 4 से 8 फरवरी 2026 तक यूरोप महाद्वीप के क्रोएशिया देश में किया जा रहा है।

 

इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय कुश्ती टीम के सपोर्टिंग स्टाफ में चयनित होना अविनाश पहलवान की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उनके चयन से न सिर्फ बक्सर जिला बल्कि पूरा बिहार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अविनाश पहलवान ने इस उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, बिहार कुश्ती संघ के सचिव विनय सिंह (बक्सर) सहित सभी वरीय भारतीय कुश्ती पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास के कारण उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ है।

 

गौरतलब है कि अविनाश पहलवान इससे पूर्व एक खिलाड़ी के रूप में भी देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। तीनों सेनाओं की कुश्ती टीम के माध्यम से उन्होंने मैसिडोनिया, यूक्रेन, चीन सहित कई अन्य देशों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अविनाश की इस उपलब्धि से उनके गृह गांव चौसा, बक्सर जिला और पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग, खेल प्रेमी और कुश्ती जगत से जुड़े लोग उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

इस अवसर पर बक्सर कुश्ती संघ के सचिव विकास राज, अध्यक्ष अशोक सिंह, बिहार कुश्ती पद्धति प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण पहलवान, पप्पू शेख, बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, चौसा रोगी कल्याण समिति सदस्य चंदा चौरसिया, बक्सर कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मुस्तफा जी, एडवोकेट वसीम जी, रितेश चंद्रवंशी सहित अनेक खेलप्रेमियों एवं स्थानीय निवासियों ने अविनाश पहलवान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अविनाश पहलवान की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और बक्सर जिले को खेल जगत में नई पहचान दिलाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button