“तनिष्क” शो रूम में सावन महोत्सव का हुआ आयोजन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
ज्योति चौक स्थित “तनिष्क” शो रूम में सावन और रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में सावन महोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह महोत्सव खुशहाली के महोत्सव के साथ-साथ सुहागिनों के सोलह श्रृंगार का महीना भी है जैसा की हमारे धर्म शास्त्रों में वर्णित है। सावन महोत्सव में शहर की बहुत सारी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।








कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ की गई। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन केक काटकर की गई। कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों ने बताया की इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन बक्सर में किसी भी रिटेल कंपनी के द्वारा पहली बार किया गया है। सभी प्रतिभागी में प्रसन्नता और उत्साह देखा गया। वहीं शोरूम के मैनेजर मृणमोय चटर्जी ने बताया कि तनिष्क अपने ग्राहकों को सावन महोत्सव और रक्षाबंधन मे भाई बहन के अनमोल प्यार को खास बनाने के लिए ज्वेलरी की खरीदारी पर आकर्षक छूट दी जा रही है। हीरों के आभूषणों के वैल्यू पर 25% तक और गोल्ड ज्वैलरी की मेकिंग पर 20%तक का आकर्षक छूट के साथ साथ ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज पर भी ऑफर दी जा रही हैं।





