OTHERS

“सरेंडर सरकार बन चुकी है केंद्र” : रसोई गैस संकट पर एनएसयूआई नेता ईशान त्रिवेदी का बड़ा हमला

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बिहार एनएसयूआई के महासचिव ईशान त्रिवेदी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए रसोई गैस की कमी को एक गंभीर राष्ट्रीय समस्या बताया है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर की कमी और समय पर आपूर्ति न होना अब केवल बिहार की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि पूरे देश में आम लोग इससे जूझ रहे हैं।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि आम परिवारों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उनके दैनिक जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। ईशान त्रिवेदी ने यह भी कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं, जो चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इस समस्या के समाधान में पूरी तरह विफल रही है। केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं बल्कि “सरेंडर सरकार” बन चुकी है, जो हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है।

 

उन्होंने सरकार से मांग की कि वह अपनी नीतियों में तत्काल बदलाव करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से इस मुद्दे पर आवाज उठाने और जनहित में सरकार को निर्णय लेने के लिए मजबूर करने की अपील की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button