POLITICS

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारी जोरों पर

सुभासपा का बिहार के 29 सीटों पर बूथ स्तर तक कमेटी का हो चुका है गठन, एनडीए के साथी मिलकर लड़ेंगे चुनाव : उदय नारायण राजभर 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

बिहार के 156 विधानसभा सीटों पर अपना संगठन खड़ा कर लिया है। इनमें से 29 सीटों पर बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन भी पूरा कर लिया गया है। प्रतिदिन विधानसभा वार समीक्षा बैठक आयोजित कर संगठनात्मक मजबूती का आकलन किया जा रहा है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उक्त बातें रविवार को शहर के पांडे पट्टी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी के बढ़ते जनाधार से विपक्षी खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। आगामी चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और इसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही NDA गठबंधन द्वारा की जाएगी। इस दिशा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर खुद बिहार में लगातार महा रैलियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। उदय नारायण राजभर ने जानकारी दी कि पिछले पांच महीनों में पार्टी ने बिहार में 12 बड़ी महा रैलियों का आयोजन कर अपनी ताकत का परिचय दिया है। 2024 लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों में भी पार्टी ने NDA गठबंधन को समर्थन दिया था, जिसकी बदौलत तरारी और रामगढ़ सीटों पर गठबंधन को जीत मिली थी।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बिहार के 156 विधानसभा क्षेत्रों में राजभर, राजवंशी, धोप, वर्मा, मंडल, परिहार, चौधरी, देवघर समेत अन्य उपजातियों के लगभग 10,000 से डेढ़ लाख तक के वोट बैंक पर सुभासपा का सीधा प्रभाव है। इसी सामाजिक शक्ति के बल पर ओम प्रकाश राजभर बिहार में पार्टी को मजबूत आधार प्रदान कर रहे हैं।

हाल ही में 14 अप्रैल 2025 को राजपुर मध्य विद्यालय खेल मैदान में आयोजित महा रैली में जबरदस्त भीड़ ने सभी राजनीतिक दलों को चौकन्ना कर दिया है। राजपुर विधानसभा में सुभासपा की जबरदस्त पकड़ को देखते हुए NDA गठबंधन भी इसे अपने कोटे में शामिल करने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की दलसागर खेल मैदान में आयोजित रैली के असफल रहने से महागठबंधन में निराशा का माहौल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति के बावजूद रैली में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी, जिसके चलते कांग्रेस ने तुरंत ही अपने जिला अध्यक्ष को पद से हटा दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुशवाहा, प्रदेश महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती अंजलि राजभर, प्रदेश महासचिव आमोद यादव, प्रमुख महासचिव कुमार संतोष श्रीवास्तव, सदस्यता प्रभारी हरेंद्र राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राजभर, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष भोला पासवान, जिला अध्यक्ष अजय राजभर, जिला प्रभारी शशिकांत राजभर, नंदू राजभर, गुड्डी राजवंशी, डॉक्टर धनंजय राजवंशी और सुमित सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button