OTHERS

राजकीय सम्मान के साथ बक्सर के लाल शहीद सुनील कुमार का किया गया अंतिम संस्कार 

देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बक्सर के सपूत, शहीद जवान सुनील कुमार सिंह को पुरे देश ने किया नमन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर 26 लोगों की हत्या के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकियों के दर्जनों बेसकैम्प ध्वस्त किये।  जिसके बाद भारत पाकिस्तान जंग हुयी जिसमें बीते 9 मई को पाकिस्तानी ड्रोन हमले में बक्सर जिला के चौसा नरबतपुर का जवान सुनील कुमार सिंह घायल  हो गए।

 

सुनील कुमार सिंह शुक्रवार को उधमपुर सेना अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो जाने के बाद शहीद जवान का शव शनिवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचे जहां से दानापुर आर्मी कैम्प ले जाया गया।  और आर्मी के अधिकारियों और जवानों के साथ रविवार को शहीद सुनील कुमार सिंह का शव सुबह लगभग 8 बजे बक्सर पंहुचा। देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीद जवान के शव का सदर प्रखंड के दानी कुटिया के समीप सैकड़ों युवा बड़े बुजुर्ग अपने लाल के शव का स्वागत करते हुए सुनील कुमार अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

 

दानिकुटिया से शव के साथ काफिला सैकड़ों युवाओं और तिरंगा के साथ चौसा नगर पंचायत पंहुचा जहां सड़क के दोनों तरफ ग्रामीण अपने शहीद बेटे की झलक पाने के लिए सड़क के दोनों तरफ कतार लगा खड़े थे। और पुष्प वर्षा कर रहे थे। लगभग 9 बजे के आसपास काफिला नरबतपुर गांव स्थित सुनील कुमार के घर पंहुचा जहां हजारों की भीड़ जुटी हुयी थी और एक झलक पाने को बेकरार थे।  वही आर्मी के जवानों ने फूलमाला से सजी धजी गाडी से उतार शहीद सुनील का शव को उनके घर में ले जाया गया जहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ डीएम विद्यानंद सिंह ,एसपी शुभम आर्य के अलावा पिता जनार्दन सिंह,  माँ पावधारों देवी, भाई रामदीन एवं चंदन, पुत्र सौरभ एवं कृष, पत्नी सुजाता देवी समेत अन्य ने पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए।

 

तत्पश्चात चौसा के रानी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शहीद सुनील कुमार को अंतिम संस्कार किया गया।  इस दौरान भारत माता की जय और सुनील कुमार अमर रहे की नारेबाजी की गयी।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button