OTHERS

अवसर: आगामी शनिवार 28 मार्च को विशेष जॉब कैम्प का होगा आयोजन

विशेष जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में लगेगा

न्यूज विजन। बक्सर
आगामी शनिवार 28 मार्च को विशेष जॉब कैम्प का आयोजन होगा। विशेष जॉब कैंप में एलआईसी एजेंट के पचास पदों पर बहाली लेगी। उक्त जानकारी प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी है। उक्त पद के लिए वेतन 48000 (मानदेय वर्ष में) 48000.00 प्रथम वर्ष कमीशन, उम्र सीमा 18-70, योग्यता 10 Above, कार्य स्थल डुमरांव, ब्रह्मपुर, एवं अभ्युिक्ति पुरुष/महिला निर्धारित है।

 

अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। यह विशेष जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। विशेष जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN  पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।

 

इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेवार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है। यह विशेष जॉब कैम्प पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित रहेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जॉब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button