एसआईएस कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड की बड़ी भर्ती: 19 से 27 फरवरी तक प्रखंडवार कैम्प, मौके पर मिलेगा नियुक्ति पत्र


न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। SIS Company Private Limited द्वारा 19 फरवरी से 27 फरवरी तक जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंडवार सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
कंपनी के पदाधिकारी अमरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी तरीके से की जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जवान के लिए योग्यता मैट्रिक पास एवं सुपरवाइजर के लिए योग्यता इंटर होना अनिवार्य है।
प्रखंडवार कैम्प की तिथि
ब्रह्मपुर – 19 फरवरी
इटाढ़ी – 20 फरवरी
नवानगर – 23 फरवरी
चौसा – 24 फरवरी
चौंगाई – 25 फरवरी
चक्की – 26 फरवरी
केसठ – 27 फरवरी
कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक महीने का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें विभिन्न स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा।
अमरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक बेहतर अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रखंड में आयोजित कैम्प स्थल पर समय से उपस्थित हों। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी द्वारा चयन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। जिले में रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना है। विशेष जानकारी के लिए 8527263039 पर संपर्क कर सकते है।
वीडियो देखें :





