OTHERS

शोभा देवी बनी महिला अधिकार इकाई की प्रदेश अध्यक्ष

अन्य कई महिलाओं को संगठन में विभिन्न पदों की सौंपी गयी जिम्मेवारी 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शहर के बाईपास रोड स्थित महिला अधिकार इकाई (माई) के जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसका उद्देश्य संगठन के पुनर्गठन एवं महिला सशक्तिकरण के लिए भावी रणनीतियों पर विचार करना था। बैठक की अध्यक्षता डॉ. हिंगमणि ने की तथा संचालन राष्ट्रीय संयोजिका प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजिका प्रियंका शर्मा द्वारा माई की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियाँ की गईं। नियुक्तियों में डॉ. हिंगमणि को सलाहकार समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष, शोभा देवी को प्रदेश अध्यक्ष बिहार, सीमा प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार, विभा पांडेय को जिला महासचिव बक्सर, किरण प्रजापति को शाहाबाद विभाग प्रमुख, सुमन देवी को शाहाबाद प्रमुख, रविता सिंह को शाहाबाद विभाग सचिव सह कोषाध्यक्ष, मीरा सिंह को जिला अध्यक्ष बक्सर, रविता सिंह को जिला उपाध्यक्ष बक्सर एवं अनन्या उपाध्याय को मुख्य प्रवक्ता बक्सर नियुक्त किया गया।

 

अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिहार शोभा देवी ने कहा माई का मूल उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करना है। हम न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम भी बनाते हैं। संगठन यह मानता है कि जब एक महिला सशक्त होती है, तब पूरा समाज सशक्त होता है। आने वाले समय में माई बिहार की हर महिला तक पहुँचेगा और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों और उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए संगठन की भावी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस बैठक में विशेष रूप से अनन्या उपाध्याय, रिया, पूजा, सीमा, सरिता, हेमवंती, नीतू सहित कई अन्य सक्रिय सदस्य भी उपस्थित रहीं। महिला अधिकार इकाई (माई) पिछले कई वर्षों से बक्सर जिले में महिलाओं के हक, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, सुरक्षा और नेतृत्व विकास के लिए सतत प्रयासरत है। संगठन का लक्ष्य है कि हर महिला आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जिए और समाज में अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button