शांति नगर मोहल्ले से 77 पुड़िया हेरोइन के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम शहर के शांति नगर मोहल्ले से 13.5 ग्राम हेराेइन के साथ महिला समेत तीन तस्करों काे गिरफ्तार कर लिया। दंडाधिकारी की उपस्थिति में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद तीनों काे जेल भेज दिया गया।








नगर थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम शहर के शांति नगर मोहल्ले में हेरोइन की खरीद-बिक्री की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस बतौर दंडाधिकारी सदर सीओ प्रशांत शांडिल्य के साथ मौके पर पहुंच गयी। टीम ने मोहल्ले के माैसम सिंह उर्फ मौसम कुरैशी के घर छापेमारी किया। इस दौरान मौसम सिंह के पास से 30 पुड़िया और उनकी पत्नी सीमा देवी के पास से 32 पुड़िया साथ में एक अन्य चाहत खान के पॉकेट से 12 पुड़िया हेराेइन बरामद हुआ। साथ ही तीनों के पास से महंगे मोबाईल भी बरामद हुआ।


हेरोइन बरामदगी के पश्चात तीनों को गिरफ्तार किया गया। वही मौजूद दंडाधिकारी के समक्ष जब्ती बनाया गया। वही नगर थाना पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले है और वर्तमान में शांति नगर में रहते है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति नगर मोहल्ले में मादक पदार्थो का धंधा जोरो पर चलता है वही सीमा देवी पूर्व में भी जेल जा चुकी है।

