OTHERS

शाहाबाद डीआईजी के निर्देश पर एसपी शुभम आर्य की कार्रवाई, विधि-व्यवस्था मजबूत करने को बदले गए कई थाना प्रभारी

नये साल में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, कई थानाध्यक्ष पुलिस लाइन भेजे गए

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
नये वर्ष के पहले पखवाड़े में शाहाबाद डीआईजी के निर्देश पर बक्सर जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई थानाध्यक्षों को पुलिस लाइन भेजते हुए नए अधिकारियों को विभिन्न थानों की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना प्रभारी संजय कुमार, कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संदीप कुमार राम, एससी-एसटी थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, नावानगर थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केसरी एवं धनसोई थानाध्यक्ष रितेश कुमार दूबे को पुलिस केन्द्र भेज दिया गया है। वहीं पुलिस केन्द्र में तैनात पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह को औद्योगिक थाना की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा ब्रह्मपुर थाना में पदस्थापित राहुल कुमार को एससी-एसटी थाना का प्रभारी बनाया गया है। डीआईयू में तैनात रवि कुमार को कृष्णाब्रह्म थाना, नगर थाना में तैनात विकास कुमार-1 को धनसोई थाना तथा नगर थाना में ही तैनात प्रफुल्ल कुमार को नावानगर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपने नवपदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें तथा इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराएं। पुलिस महकमे के अनुसार यह व्यापक फेरबदल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नये थाना प्रभारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में पुलिसिंग और अधिक सक्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button