शाहाबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति खेल समारोह के दूसरे दिन भी विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन
दूसरे दिन के खेल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मेजर पी के पांडेय ने खिलाड़ियो को किया पुरस्कृत


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शुक्रवार को शाहाबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति के 42 वें वर्ष के खेल समारोह के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि माँ मुंडेश्वरी हॉस्पिटल के डॉक्टर मेजर पी के पांडे को शॉल एवं माला देकर सम्मानित किया गया। दूसरे दिन लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, जैबलिंग फेक, पुरुष दौड़ 1600 मी., 800 मीटर, 600 मीटर दौड़। महिला दौड़ में 800 मीटर, 600 मीटर का कार्यक्रम हुआ।
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि डॉक्टर पीके पांडे ने मेडल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। श्री पांडे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है खेल से शरीर स्वस्थ मन प्रसन्न चित्त स्वस्थ बुद्धि प्रखर होती है। हारते जीतते रहने से मन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। खेल संरक्षक कामेश्वर पांडे ने कहा कि खेल से भाईचारा आपसी प्रेम सब में सद्भाव विकसित होता है खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा करने का भाव विकसित होता है। शाहाबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति के अध्यक्ष श्री कृष्णा चौबे ने खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब के सहयोग के चलते यह कार्यक्रम सफल हो रहा है जिसमें अमला पहलवान अनिकेत राय, चंदन साहनी, नवनीत कुमार, रितेश कुमार इन रेफरियों का सहयोग सराहनीय है।
कार्यक्रम में इंजीनियर रामप्रसन्न द्विवेदी ने बच्चों को पुरस्कार दे हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में सैनिक संघ के विद्यासागर चौबे, कप्तान बी एन पांडे, हीरा वर्मा, आरबी सिंह, सुरेंद्र सिंह, धनजी पांडे, अजय पांडे, अशोक पांडे, गुप्तेश्वर चौबे, बालिका खिलाड़ियों की कोच आकांक्षा दुबे का भरपूर सहयोग रहा। वही कार्यक्रम में अनेक जन शामिल थे। बालिका लॉन्ग जंप क्रमवार विजेता खुशबू, सुनीता, अमी गोला फेक में प्रीति कुमारी, अंबी कुमारी, रूमा कुमारी, बालकों के खेल में गोला फेक रोहित प्रथम, बृजेश द्वितीय, विकास तृतीय स्थान प्राप्त किए। हाई जम्प में अमित कुमार प्रथम,ओम जी द्वितीय एवं आनंद पासवान तीसरा स्थान प्राप्त किये।गोला फेक में ब्रजेश यादव प्रथम, राहुल कुमार सेकेण्ड एवं विशाल यादव तृतीय स्थान प्राप्त किये। सभी विजेताओं मेडल प्रशस्ति पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।





