डीआईजी के निर्देश पर सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, 24 घंटे में योगदान का आदेश




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश के मौखिक निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था की सुदृढ़ता को ध्यान में रखते हुए बक्सर एसपी शुभम आर्य ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। यह निर्णय हालिया घटनाओं व कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की समीक्षा के बाद लिया गया है।







तबादले एवं नए पदस्थापन की सूची इस प्रकार है:
निरीक्षक मितेंद्र कुमार को डुमरा थाना का प्रभार सौंपा गया है।
संतोष कुमार, जो अब तक नगर थाना में पदस्थापित थे, उन्हें धनसोई थाना अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
नीतीश कुमार, पूर्व में कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष, को अब नवानगर थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
वीरेंद्र कुमार, जो सिकरौल थाना में पदस्थापित थे, को नैनिजोर थाना अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रिकेश कुमार, ब्रह्मपुर थाना में कार्यरत थे, अब सिकरौल थाना अध्यक्ष होंगे।
संजीत कुमार, जो डुमरांव अपर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात है, को रामदास राय के डेरा थाना का प्रभारी बनाया गया है।
चंचल महंथा जो अब तक धनसोई थाना में पदस्थापित थे, उन्हें कृष्णाब्रह्म का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एसपी शुभम आर्य ने निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी 24 घंटे के भीतर अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करें तथा इसकी सूचना प्रतिवेदन के रूप में कार्यालय को अविलंब समर्पित करें। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिला में कानून व्यवस्था की मजबूती और प्रशासनिक चुस्ती के नजरिये से देखा जा रहा है। जिले में हाल के दिनों में हुई कुछ आपराधिक घटनाओं और बढ़ती शिकायतों के आलोक में यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है।

