OTHERS

सात शक्तियों से सशक्त समाज की ओर सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ ‘सप्तशक्ति संगम’ का आयोजन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
विद्या भारती संस्थान के तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति व उत्थान के निमित्त सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइंस में सप्तशक्ति संगम कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्र से आई महिलाओं तथा अभिभाविकाओं ने भाग लिया। गीता में भगवान श्री कृष्ण के द्वारा वर्णित महिलाओं में निहित सात शक्तियों को जागृत कर भावी पीढ़ी को संस्कारयुक्त शिक्षा, पालन- पोषण देने तथा समाज में महिलाओं के माध्यम से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण व नागरिक कर्तव्य सरीखे पंच परिवर्तन के लक्ष्य को साकार रूप देने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

 

सभा में उपस्थित महिलाओं में जोश भरते हुए मुख्य अतिथि नगर महिला थाना अध्यक्षा कंचन बाला ने समाज को सुदृढ़ व पूर्ण बनाने के लिए स्वयं को दिन – हीन न समझकर महिलाओं को पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही। कार्यक्रम में विद्यालय के दो सफल पूर्व छात्रों में से एक शहर के प्रतिष्ठित डॉ० प्रकाश चंद्र राय जो गोलंबर पर सिटी लाइफ हॉस्पिटल का संचालन करते हैं कि माता उर्मिला राय तथा कनाडा में बतौर वैज्ञानिक काम कर रहे इसी विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ० अशोक कुमार सिंह की माता राजकुमारी देवी को ‘आदर्श माता’ के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति कि पूनम देवी ने की।

 

 

मुख्य वक्ता आचार्या इंदु सिंह ने भारत के विकास में महिलाओं कि भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रश्न-उत्तरी भी राखी गई थी जिसमें 15 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इसका संचालन व महिलाओं के संकल्प आचार्या विभा राय ने करवाया। कार्यक्रम की प्रस्तावना सोनबरसा विद्यालय की प्रधानाचार्या सुलेखा जी ने, कुटुंब प्रबोधन मंजू तिवारी, अनुभव कथन सिम्मी जायसवाल तथा आभार ज्ञापन अभिभावक प्रतिनिधि जागृति सिंह द्वारा संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम भावी पीढ़ी को राष्ट्रनिष्ठ बनाने तथा नारी शक्ति को राष्ट्रशक्ति बनाने में निश्चित हीं अहम भूमिका निभाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button