OTHERS

वरीय अधिवक्ता अवध बिहारी लाल का निधन, सोमवार को नो वर्क 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अवध बिहारी लाल का शनिवार को निधन हो गया। सिविल के वरीय अधिवक्ता के निधन के कारण सोमवार को व्यव्हार न्यायलय में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे। जिला अधिवक्ता संघ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्यायिक कार्य से अलग रहने की घोषणा की है।

 

जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव विन्देश्वरी प्रसाद पाण्डेय उर्फ पप्पू पांडेय ने जानकारी दी कि अधिवक्ता अवध बिहारी लाल का निवास स्थान नगर के आदर्श नगर में स्थित था। उन्होंने वर्ष 1972 से अधिवक्ता के रूप में कार्य किया और अपने मिलनसार स्वभाव के कारण अधिवक्ता समाज में अत्यंत लोकप्रिय थे। अवध बिहारी लाल अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री का परिवार छोड़ गए हैं। खास बात यह है की सभी पुत्र एवं पुत्रियों का शादी विवाह सम्पन्न कर चुके थे। परिजनों के अनुसार उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार के सदस्य उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने ह्रदयघात बताया जिनका उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, रामकृष्ण चौबे, रामेश्वर नाथ वर्मा, विजय शंकर मिश्रा, आदित्य कुमार वर्मा, उमेश सिंह, दयासागर पाण्डेय, ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, अरविन्द कुमार पाण्डेय, रविंद्र मिश्रा, विनोद कुमार मिश्रा, सत्यप्रकाश पाण्डेय, विशाल सिंह, राघव कुमार पाण्डेय, धीरज ठाकुर, अमित कुमार, मोनू कुमार, राजकुमार श्रीवास्तव, रवि लाल, सत्येंद्र कुमार आदि सौकड़ो अधिवक्ताओ ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति के रूप में माना है और इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।  उनकी याद में सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button