OTHERS

स्व. बबन ओझा आजीवन किसानों व मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करते रहे : विश्वनाथ राम

स्व. ओझा के 15 वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गाँव सिकरौल थाना के गढ़हियां में अखंड हरिकीर्तन एवं विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

स्व. बबन ओझा किसानों व मजदूरों के सच्चे हितैषी थे, वे आजीवन किसानों व मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करते रहे। किसानों व मजदूरों के प्रति उनका संघर्ष हमारे लिए अनुकरणीय है। उक्त बातें राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने स्व. ओझा के 15 वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गाँव सिकरौल थाना के गढ़हियां में आयोजित कार्यक्रम के  दौरान कहा।

 

स्व. बबन ओझा के  15 वीं पुण्यतिथि के मौके पर 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन तथा ’बदलते परिपेक्ष्य में विचारों की प्रासंगिकता विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसे संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज में भेदभाव बढ़ रहा है तथा आपसी सौहार्द्र कम हो रहा है, ऐसे समय में महान किसान नेता स्व. बबन ओझा के विचार प्रासंगिक हो उठे है। वे हमेशा सबको साथ लेकर चलते थे तथा कमजोर व पीड़ितों के प्रति उनका स्नेह अधिक रहता था। विधायक ने कहा कि आज के समय में उनके विचारों को अपना समाज में शांति व भाईचारा बढ़ाया जा सकता है।

 

वही बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के सदस्य डॉ. सत्येन्द्र ओझा ने कहा कि समाज सेवा का गुण मुझे अपने पिता से विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि पिताजी आजीवन किसानों व गरीबों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि वे आज भी किसानों की समस्या को सर्वोपरि रखते है। मौके पर हरेराम ओझा, हरेन्द्रनाथ ओझा, विजय शंकर ओझा, दयाशंकर ओझा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के संयोजक डॉ. घनश्याम चौबे, यूपी प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव अवनीश कुमार उर्फ गुड्डु, रेलवे कर्मचारी यूनियन के संयुक्त सचिव अनुप पांडेय, प्रो. कुमार विजय सिंह, स्थानीय वार्ड पार्षद अमर ओझा, वार्ड पार्षद संतोष ओझा, कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय, समाजसेवी दीपक सिंह, विकास सिंह, अशोक पांडेय, पैक्स अध्यक्ष संजीत सिंह, जदयू नेता दिनेश सिंह, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अखिलेश त्रिपाठी, जन सुराज पार्टी के प्रदेश सदस्य तथागत हर्षवर्धन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोकी मिश्रा, बजरंगी मिश्रा, भाजपा नेता प्रतिभा सिंह के प्रतिनिधि कुमार विजय सिंह, डुमरांव प्रॉपर्टी डीलर रामनाथ तिवारी, धनजी पांडे, छोटू पांडे समेत  सैकड़ों किसान एवं सहयोग एवं युवा साथीयों ने स्व. ओझा के तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button