स्कॉलर्स एबोड स्कूल की बड़ी पहल : 2-3 किमी दायरे के बच्चों को मिलेगी मुफ्त वाहन सुविधा, बिना री-एडमिशन फीस से अभिभावकों को राहत
अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन व आधुनिक सुविधाओं के साथ स्कूल बना अभिभावकों की पहली पसंद


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के बाबा नगर स्थित स्कॉलर्स एबोड स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए अपने यहां नामांकित बच्चों के लिए मुफ्त वाहन सुविधा की घोषणा की है। यह सुविधा उन विद्यार्थियों को दी जाएगी जो स्कूल से लगभग 2 से 3 किलोमीटर के दायरे में निवास करते हैं। इस निर्णय की घोषणा स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षकों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद की गई।
स्कूल की इस पहल का अभिभावकों द्वारा व्यापक स्वागत किया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि इससे न केवल आर्थिक बोझ कम होगा बल्कि बच्चों की सुरक्षा और समय की बचत भी सुनिश्चित होगी। स्कूल के डायरेक्टर चंदन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिभावकों को सबसे अधिक परेशानी री-एडमिशन फीस को लेकर होती है। इसे ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि यहां किसी भी प्रकार का री-एडमिशन चार्ज नहीं लिया जाता है, जिससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि स्कूल में उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों को सभी विषयों के साथ-साथ गणित एवं विज्ञान की पढ़ाई अनुभवी शिक्षकों द्वारा कराई जाती है, जिससे बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है और विद्यार्थी पूरी तरह संतुष्ट हैं।
स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब, सह-पाठयक्रम गतिविधियां और समय-समय पर आयोजित होने वाले शैक्षणिक कार्यक्रम भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, स्कूल के प्राचार्य सुरेश कुमार, जो पूर्व में सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यरत रह चुके हैं और राज्य के विभिन्न जिलों में बतौर प्राचार्य अपनी सेवाएं दे चुके हैं, ने कहा कि विद्यालय की प्राथमिकता बच्चों में अनुशासन और शिष्टाचार का विकास करना है। उनका मानना है कि यही गुण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। स्कॉलर्स एबोड स्कूल अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, आधुनिक सुविधाओं और अभिभावक-हितैषी नीतियों के कारण क्षेत्र में तेजी से एक भरोसेमंद शिक्षण संस्थान के रूप में उभर रहा है।
वीडियो देखें :





