अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं महापरिनिर्वाण दिवस
नगर भवन में संगोष्ठी का आयोजन, बाबा साहब के व्यक्तित्व-कृतित्व पर हुई विस्तृत चर्चा


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शनिवार को अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ बक्सर द्वारा संघ के अध्यक्ष महेंद्र राम की अध्यक्षता में भारत रत्न परमपूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। शहर के अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि बक्सर के जिला पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एडीएम अरुण कुमार, डीसीएलआर शशि भूषण, ट्रेजरी ऑफिसर सुकर पासवान समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद नगर भवन में संघ द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष महेंद्र राम की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समरसता के प्रति उनके दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में संघ के अध्यक्ष महेंद्र राम ने उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला, बुके एवं बाबा साहब के तैलचित्र से सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने वंचित, शोषित एवं दलित वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। संघ अध्यक्ष महेंद्र राम ने कहा कि आज के प्रतिपक्ष में अंबेडकरवाद के बिना काम नहीं चल सकता। यही वह सिद्धांत है जो विश्व में समानता और बंधुत्व स्थापित कर सकता है।
संघ के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन राम ने कहा कि यदि बाबा साहब न होते तो आज करोड़ों वंचित एवं दलित लोग समानता, स्वतंत्रता और न्याय से वंचित रह जाते। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव अमित कुमार एवं उपाध्यक्ष रमेश चंद्र राम ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथियों की रही विशेष उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से शशिकांत पासवान, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, संदीप रंजन जिला शिक्षा पदाधिकारी, मोतीराम दिनकर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, संजय कुमार जिला श्रम अधीक्षक, वीरेंद्र कुमार रवि कार्यपालक अभियंता, गंगा पंप नहर प्रमंडल, शशि भूषण भूमि सुधार उप समाहर्ता, बक्सर, मनोज पासवान प्रखंड विकास पदाधिकारी, चौसा, जनार्दन राम पूर्व अध्यक्ष, रामबचन बौद्ध पूर्व अध्यक्ष, राम बच्चन राम पूर्व अंचल अधिकारी, हीरालाल राम पूर्व अध्यक्ष, राजीव कुमार मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, रंजन कुमार आरटीओ, राजेश राम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, राम भजन राम सहायक परियोजना पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, धर्मेंद्र कुमार भारती कार्यपालक अभियंता, सोन नहर प्रमंडल सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहब के बताए मार्गों पर चलने का आग्रह किया।

महिला कर्मियों की भी रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में संघ के कार्यकारिणी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रमुख रूप से विवेक निगम, अनुग्रह कुमार, परमात्मा राम, कौशल किशोर, जगदीश राम, सुरेंद्र राम आदि। महिला सदस्यों में सुशीला देवी, प्रेम शिला देवी, फुल कुमारी देवी की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
प्रधान लिपिक महेंद्र प्रसाद के निधन पर शोक सभा
कार्यक्रम के अंत में हाल ही में पंचतत्व में विलीन हुए प्रधान लिपिक महेंद्र प्रसाद के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया। उनके निधन को संघ एवं कर्मचारियों ने अपूरणीय क्षति बताया।





