राजपुर में संतोष निराला का जबरदस्त जनसंपर्क अभियान — जनता ने विकास और सुशासन के लिए जताया अपार समर्थन

 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शुक्रवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों जलहरा, कोनौली, श्रीकान्तपुर, अकबरपुर, तिलकरा और तियरा में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता संतोष कुमार निराला ने जनसंपर्क अभियान के तहत दौरा किया। जनता जनार्दन के अपार स्नेह और उत्साह ने पूर्व मंत्री का मन भावविभोर कर दिया। गाँव-गाँव में लोगों का जोश और कार्यकर्ताओं की निष्ठा ने यह संकेत दे दिया कि राजपुर की जनता एक बार फिर एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताने जा रही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्री निराला ने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जो बुनियाद रखी है, उसे और सशक्त बनाने का कार्य हम राजपुर की धरती से करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब राजपुर की जनता को केवल विधायक नहीं, बल्कि ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो आत्मनिर्भर राजपुर की ठोस योजना लेकर आए। निराला जी ने बताया कि क्षेत्र में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, जलापूर्ति और रोजगार के क्षेत्र में हुए कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि गाँव-गाँव तक सिंचाई की सुविधा, युवाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएँ और छात्राओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
 
 
 
 
उन्होंने कहा की विकसित बिहार का सपना तभी साकार होगा जब हर विधानसभा आत्मनिर्भर बने और समृद्ध राजपुर उस दिशा में मजबूत कदम साबित होगा, ऐसा कहते हुए उन्होंने “समृद्ध हो अपना राजपुर” अभियान की रूपरेखा जनता के सामने रखी। सभा में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने “तीर छाप पर बटन दबाएं, बिहार में विकास लाएं” के नारे लगाकर अपने नेता के प्रति एकजुटता और समर्थन जताया। जनता के उत्साह ने साफ कर दिया कि राजपुर की जनता विकास, स्थिरता और प्रगति की राह पर फिर से कदम बढ़ा चुकी है।
वीडियो देखें :
 





