OTHERS

सदर प्रखंड कृषि कार्यालय में निवर्त्तमान पदाधिकारियों का विदाई एवं नव पदस्थापित अधिकारी का सम्मान समारोह आयोजित

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
सदर प्रखंड के प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में शनिवार को एक गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निवर्त्तमान प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार एवं श्याम कुमार गुप्ता को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह का मंच संचालन अमरेश कुमार राय ने किया।

 

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना ही सरकारी सेवक का प्रथम कर्तव्य होता है। उन्होंने उपस्थित कर्मियों और कृषि समन्वयकों को प्रेरित करते हुए कहा कि कृषि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से ही किसानों को वास्तविक लाभ मिल सकता है। इस मौके पर नए प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन तिवारी का कृषि विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम), सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम), कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, कार्यपालक सहायक एवं लेखपाल शामिल रहे।

 

नवपदस्थापित प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन तिवारी ने अपने प्रथम संबोधन में कहा कि प्रखंड स्तर पर लागू की जा रही सभी कृषि योजनाओं को समय पर पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी सहयोगी मिलकर प्रखंड बक्सर को कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

समारोह में अजय कुमार सिंह (बीटीएम), सभापति सिंह, उमेश कुमार (कृषि समन्वयक), दिन बंधु राय, प्रेम कुमार दुबे, मिथिलेश कुमार, शशि भूषण पाठक (किसान सलाहकार), मंजू बाला (कार्यपालक सहायक), श्वेता सुमन (लेखपाल) एवं रजनीश कुमार (एटीएम) समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मी एवं किसान सलाहकार उपस्थित रहे। विदाई समारोह के दौरान निवर्त्तमान पदाधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की गई और उनके योगदान को यादगार बताया गया। वहीं नए पदाधिकारी को बधाई देते हुए सभी ने सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button