ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं से कराया गया अवगत
चक्की में जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


न्यूज विजन। बक्सर
महिला एवं बाल विकास निगम व जिला प्रशासन बक्सर की ओर से चक्की प्रखण्ड अन्तर्गत विशेश्वर डेरा गांव के अनुसूचित जाति क्षेत्र में जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन का सफ़ल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चक्की परियोजना के अनुसूचित जाति के ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। प्रचार के दौरान महिला हेल्पलाइन और जिला हब कार्यालय के बारे में बताया गया, जहां आकर वह अपनी समस्या का हल करा सकें।
महिलाओं के लिए उपलब्ध सरकारी योजना अथवा सुविधाएं जैसे कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, शक्ति सदन, जननी सुरक्षा योजना, चिकित्सा संबंधित जानकारी, जीविका सम्बन्धित सरकारी योजनाओं, श्रम संसाधन विभाग सम्बन्धित योजनाएं, खेती सम्बन्धित सरकारी सुविधाएं इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
महिलाओं के साथ लगातार एक घंटे वार्तालाप करते हुए उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही साथ उन्हें किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में 181 (महिला हेल्पलाइन टॉल फ्री) पर संपर्क करने हेतु बताया गया। पढ़ाई और उसके बाद अपने पैरों पे खड़े होने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिसके लिए उपलब्ध जिला नियोजन कार्यालय के बारेमें विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
महिलाओं के लिए हजारों सरकारी योजनाओं से सभी प्रकार के परेशानी का सामना करने से बचने के लिए उनके लैंगिक अधिकार और आत्मविश्वास भी लाने का कोशिश किया गया । जिसके पश्चात प्रचार से वापस आने के बाद भी उनमें एक ललक बनी रहे। प्रचार के दौरान महिलाओं से सम्बन्धी जानकारी हेतु के पम्पलेट भी वितरण किए गए।जागरूकता कार्यक्रम में जिला हब कार्यालय (DHEW) से लैंगिक विशेषज्ञ (Gender Specialist) शिवांगी , ANM रीता कुमारी, MTS मुकेश कुमार, महिला प्रवेक्षिका रेनू प्रभा, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका उपस्थित थीं।





