CRIME

बक्सर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई : यात्री का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बक्सर की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब स्टेशन परिसर से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सुबह करीब 10:35 बजे की गई, जब टीम को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली।

 

RPF टीम ने तत्परता दिखाते हुए बक्सर रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया, जिसके दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ, जिसमें एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 730 रुपये नकद शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने ट्रेन संख्या 15125 में यात्रा के दौरान एक यात्री का मोबाइल फोन और नकदी चोरी की थी।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ढकाइच चमटोली निवासी साधु डोम (32 वर्ष), पिता लालमोहर डोम के रूप में हुई है। RPF ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर RPF की सतर्कता एक बार फिर साबित हुई है। RPF अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button