OTHERS

रोटरी पीपीएस हेल्थ कैंप में उमड़ी भीड़, ढाई सौ मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज व जांच

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, शुगर-बीपी से लेकर वजन तक की हुई जांच; जून में फिर लगेगा कैंप

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
सदर क्षेत्र में आयोजित रोटरी पीपीएस हेल्थ कैंप में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इस दौरान करीब ढाई सौ मरीजों का पंजीकरण कर उनका निःशुल्क इलाज एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप में मरीजों की भीड़ यह दर्शाती है कि क्षेत्र में इस तरह की स्वास्थ्य सेवाओं की कितनी आवश्यकता है।

 

कैंप में मुख्य चिकित्सक के रूप में डॉ. सौरभ राय, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. उज्जवल राय, डॉ. गुड़िया एवं डॉ. खालिद राजा ने अपनी सेवाएं दीं। सभी डॉक्टरों ने मरीजों की गंभीरता से जांच कर उन्हें उचित परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। इस दौरान मरीजों के विभिन्न रोगों के साथ-साथ शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) और वजन की भी जांच की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोजेक्ट चेयर राजेश केसरी और मंजेश केसरी की अहम भूमिका रही। वहीं रोटरी के सक्रिय एवं डायनामिक सेक्रेटरी साहिल की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। कैंप में रोटेरियन सदस्यों में मनोज वर्मा, सुधीर, आशीष गुप्ता, मनीष पांडे, मंजेश केसरी, अनिल जी, आशुतोष अस्थाना, अनिल केसरी सहित कई अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। रोट्रैक्ट क्लब से राहुल और अस्पताल की ओर से प्रमोद समेत अन्य लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

 

कैंप के आयोजन को लेकर जानकारी दी गई कि इस वर्ष के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व एवं रोटरी के सहयोग से पीपीएस कैंप लगातार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप जिले के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनता जा रहा है, जहां उन्हें मुफ्त में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। आयोजकों ने बताया कि अगला हेल्थ कैंप जून महीने में आयोजित किया जाएगा। इसकी तिथि निर्धारित कर ली गई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा एक सप्ताह पहले कर दी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button