OTHERS

सड़क दुर्घटना में लोगों की जान बचाने वाले चार व्यक्तियों को डीएम ने किया सम्मानित 

समय पर दी गई मदद दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का जीवन बचा सकती है- जिलाधिकारी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी शुभम आर्य द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर मदद करने वाले 04 गुड सेमेरिटन को किया सम्मानित गया। साथ ही डीएम ने उन चारों व्यक्तियों को इस कार्य के लिए काफी सराहना करते हुए आगे भी लोगों को प्रेरित करने की सलाह दी।

 

सुचना जनसम्पर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ब्रह्मपुर गांव के सिपाही सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह द्वारा ट्रैक्टर से घायल व्यक्ति को तत्परता दिखाते हुए सही समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। दक्षिण टोला डुमरांव के  स्व० मानरुत राम के पुत्र विनोद राम द्वारा ट्रक पलटने पर 11 जख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। बगेन गोला एकरासी गांव के जितेंद्र पाठक के पुत्र चंदन कुमार पाठक द्वारा बगेन गोला से ज्ञान गंगा स्कूल के बीच हुए दो बाइक के टक्कर में घायल व्यक्ति को तत्परता दिखाते हुए सही समय पर अस्पताल पहुंचाया गया एवं राजापुर बेनी लाल के डेरा के रामचंद्र यादव लक्ष्मी शंकर यादव द्वारा ट्रैक्टर से घायल लड़की को तत्परता दिखाते हुए सही समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। और घायलों की जान बचाकर मानवता का परिचय दिया गया। जिसे चिन्हित कर डीएम द्वारा सम्मानित किया गया एवं गुड सेमेरिटन के रूप में कार्य हेतु सम्मान स्वरूप 10,000 रुपए प्रति व्यक्ति दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button