POLITICS

राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने  शिरंग सिंह

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने जिले के राजपुर प्रखंड के हरपुर पंचायत अंतर्गत इस्माइलपुर गांव के राजेंद्र सिंह के पुत्र शिरंग सिंह को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किये है। साथ ही प्रखंड अध्यक्षों की सूची 15 दिनों के अंदर प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने सुमित कुमार सिंह को बक्सर जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव से प्रोन्नत करते हुए प्रदेश सचिव तथा उनके स्थान पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव के राजा खान को जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रधान महासचिव बनाया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button