OTHERS

सेवानिवृत्ति 55 होमगार्ड जवानों को कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर दी गयी विदाई 

होमगार्ड जवान कभी रिटायर नहीं होता, सेवानिवृति के बाद भी समाज के लिए कार्य करते रहें : विनोद कुमार 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बीते 31 दिसंबर को जिला के 55 होमगार्ड जवान एक साथ सेवानिवृत्त हो गए, जिन्हे बाजार समिति स्थित कार्यालय परिसर में समाराेह आयाेजित कर जिला कमांडेंट विनोद कुमार सिंह द्वारा सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। सभी जवानाें काे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों की ख़ुशी के साथ गम का भी माहौल बना रहा।

 

 

जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में तैनात 55 होमगार्ड के जवान एक साथ सेवानिवृत्त हाे गए। उनके सम्मान में शुक्रवार काे बिहार होमगार्ड कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव ने सभी काे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त जवानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अब तक विभाग के लिए ईमानदारी से कार्य करते रहे अब परिवार के साथ रहना है। जवान कभी रिटायर नहीं होता है। विभाग की सेवा के बाद जवान रिटायर हाेने के बाद भी समाज की सेवा करते है। होमगार्ड के जवान विपरीत परिस्थितियों में अपने कार्य काे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं। सभी रिटायर्ड होमगार्ड के जवान विभिन्न थाना के साथ विभागों में तैनात थे।

 

 

शुक्रवार काे सामूहिक विदाई समारोह के दौरान रिटायर जवानों ने भी सेवाकाल के दौरान अपनी खट्टी-मिट्ठी यादें काे साझा किया। कंपनी कमांडर सत्येन्द्र कलाकार, भोला रजक और हरेन्द्र सिंह ने सेवानिवृत्त जवानों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त जवानों की आंखें डबडबा गई। साथी जवानों ने जवानाें काे विदाई दी। समारोह में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव प्रसाद समेत अन्य अग्निशमन कर्मी भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button