OTHERS

चार सूत्री मांगों को लेकर व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल आरम्भ

हड़ताल के पहले दिन लाखो के राजस्व के नुकसान के साथ, जमानत आवेदनों पर भी नहीं हुयी सुनवाई

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ द्वारा अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है। इस दौरान  न्यायालय परिसर में न्यायालय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अखौरी राकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में धरना पर बैठ अपनी मांगो  समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

 

न्यायमण्डल के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से विभिन्न न्यायालयों में न्यायिक कार्य ठप हो गया। जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने बताया कि न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल से बक्सर और डुमरांव स्थित किसी भी न्यायालय में कोई कार्य संपादित नहीं हो सका है। वही उन्होंने  कर्मचारियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पटना उच्च न्यायालय को उनकी वाजिब मांगों पर शीघ्र विचार किया करना चाहिए। संघ के महासचिव ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल से कोई भी कैदी जेल से उपस्थापित नहीं हो सका है और न जमानत आवेदनों पर सुनवाई  हो सकी है। सुबह से ही न्यायलीय कर्मचारियों ने न्यायालय परिसर में अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया और अपनी मांगों की पूर्ति तक हड़ताल पर डटे रहने का संकल्प लिया।

संघ के जिलाध्यक्ष अखौरी राकेश कुमार सिन्हा ने बताया  कि स्नातक वेतनमान व प्रोन्नति, शत प्रतिशत अनुकम्पा नियुक्ति, चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की कालबद्ध प्रोन्नति एवं राज्य कैडर की मांगों के लिए हड़ताल पर है। न्यायालयों में हड़ताल की वजह से नित्य तीन लाख न्याय शुल्क व 50 हजार रुपये की उत्पाद अधिनियम में जुर्माना राशि की उगाही नहीं हो सकी है और किसी भी न्यायालय में कोई कैदी प्रस्तुत नहीं हो सके। जमानत आवेदनों पर सुनवाई नहीं हो सकी है और नहीं किसी न्यायालय से कैदियों की रिहाई आदेश निर्गत हो सका है। धरनास्थल पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा, महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने भी संबोधित किया और आश्चर्य व्यक्त किया कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर अब तक पटना उच्च न्यायालय ने कोई कार्रवाई क्यों की है।

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने न्यायालय कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। धरना स्थल पर दिवंगत कर्मचारी इंद्रजीत गुप्ता के पिता बांके बिहारी गुप्ता ने जब संबोधित किया तो माहौल कारुणिक हो गया है। धरनास्थल पर अजय कुमार, कमर आलम, संजय कुमार, संतोष कुमार द्विवेदी, सीमा रंजन, विनय सिंह, संतोष कुमार, जीशान खान, अफरोज आलम ने भी संबोधित किया।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button