OTHERS

रेड रोज पब्लिक स्कूल का 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रतिभा ने बांधा समां

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा खैराटी, अतिथियों ने की शैक्षणिक माहौल और पर्यावरण जागरूकता की सराहना

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत खैराटी स्थित Red Rose Public School का 12वां वार्षिकोत्सव शनिवार को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

 

नृत्य, गीत, नाटक, सम्मान समारोह एवं विविध मनोरंजक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी सजीव प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह में ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना दिया। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में Shiv Rama Children Hospital के निदेशक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.एन. सिंह, बक्सर क्रिकेट संघ की चेयरमैन सह योगगुरु वर्षा पांडेय, पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर रामनाथ सिंह तथा डॉ. वी.के. सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय मंच उद्घोषक साबित रोहतास्वी ने अपनी ओजस्वी वाणी से किया। विद्यालय के निदेशक अमित कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का फूलमाला, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यालय के अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण और बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा की सराहना की। विशेष रूप से विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों की प्रशंसा करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को सराहा।

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल कमलेश्वर पांडे, वाइस प्रिंसिपल विनोद यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button