OTHERS

रामरेखा घाट पहुंपथ के फुटपाथ से हटाया गया अवैध कब्जा

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

न्यूज विजन। बक्सर
नगर परिषद ने एक बार फिर से शहर में अवैध कब्जेधारियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को स्थानीय रामरेखा घाट पर दिन के करीब 1 बजे नगर परिषद के कर्मी बुलडोजर, ट्रैक्टर के साथ पहुंचे। नगर परिषद की टीम को देखते ही वहां फुटपाथ पर जमे दुकानदार खुद से अपना सामान हटाने लगे। नगर परिषद के ईओ के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व सहायक कर दारोगा नरसिंह चौबे कर रहे थे।

 

उन्होंने फुटपाथ पर लगाई गई दुकानों को तत्काल हटवाया। साथ ही स्थाई दुकानदारों से कहा कि अपने दुकान के सीमित सीमा में रहकर ही दुकानदारी करें। आगे से सड़क पर कुर्सी टेबल न लगाएं। दुकान के आगे निकाले गए छज्जे और होर्डिंग को भी हटाया गया।

 

उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि फुटपाथ पर आगे से दुकान बढ़ा कर न लगाएं अन्यथा बड़ी कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही न्याय संगत जुर्माना भी वसूला जाएगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शाम तीन बजे तक चली। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सड़क पर कब्जा के चलते जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम जन और श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button