स्थापना दिवस पर रालोमो ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत की
ज्योति प्रकाश चौक पर केक काट कर कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस


न्यूज विजन। बक्सर
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के स्थापना दिवस को उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। शहर के ज्योति प्रकाश चौक पर केक काटकर पार्टी के सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों को पार्टी से जोड़ने की योजना बनाई गई है। नेताओं ने पार्टी की उपलब्धियों और आगामी रणनीतियों की जानकारी देते हुए आमजन से सक्रिय भागीदारी की अपील की। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। सदस्यता अभियान के तहत आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाने की भी घोषणा की गई।
मौके पर मुख्य रूप से बबन सिंह कुशवाहा, दिनानाथ ठाकुर, अरुण कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, हिटलर कुशवाहा, राजकुमार मेहता, रमेश कुमार वर्मा, अरविंद कुशवाहा एवं धनजी कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।





