रेडिएंट स्कूल में दीप रंग रोगन एवं सजावट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय के अलावा 25 बच्चों को मिला सांत्वना पुरस्कार




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित रेडियंट पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं के बीच दीपावली की पूर्व दिवस पर दीपों को सजा कर रंग-रोगन एवं सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसको लेकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे और एक से बढ़कर एक दिये बनाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रतियोगिता में लगभग 400 बच्चों ने हिस्सा लिया।








कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक जयप्रकाश सिंह ने किया। प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा स्वनिर्मित लाये गए दीयों का वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा अवलोकन किया गया। जिनमें आकर्षक महल में लक्ष्मी गणेश जी को स्थापित किया जाना काफी आकर्षक लगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रथम, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो के अलावा अन्य 25 बच्चो को भी सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।



विद्यालय के संस्थापक पारसनाथ सिंह ने कहा कि हमें भारत के प्राचीन परंपराओं को जीवंत रखने का प्रयास करते रहना चाहिए. रेडियंट ने भी इस प्रतियोगिता को आयोजित करा कर दीपावली की प्राचीन परंपरा को बरकरार रखा है।
प्रतियोगिता में वर्ग 9 वीं की शिवानी कुमारी, अदिति शर्मा, सुप्रिया कुमारी, वानी सिंह, दिव्या सिंह, रिया सिंह, सृष्टि पांडेय, अनन्या कुमारी, रिमझिम कुमारी, रिया राय, मुस्कान कुमारी, राज हंसिनी, हैप्पी कुमारी, साधना कुमारी, परिधि कुमारी, स्वेता कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनम कुमारी, अंजली कुमारी, अभिनंदन कुमार, रोहित कुमार, अंकित कुमार, अमन कुमार, आशीष दुबे, आर्यन वर्मा, रोशन राय, हिमांशु कुमार, शुभम सिंह, विष्णु देव गुप्ता, परमात्मा यादव, अनमोल कुमार, अरबाज आलम, सुमित कुमार, प्रिंस कुमार, दीपांशु पाल, शुभम गुप्ता, रविकांत सिंह, विशाल कुमार, आशीष राज, प्रियांशु यादव, विवेकानंद राय, आलोक कुमार, विशाल यादव, वर्ग 10 की अंशिका उपाध्याय, सलोनी राय, उज्वल उपाध्याय, अंश पाठक, खुशी उपाध्याय, कृति शुक्ला, रणविजय कुमार, अदिति गुप्ता, प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी , पीयूष राय, प्रियांशु तिवारी, मनीष कुमार, अभय यादव, इमरान शकील, अरविंद कुमार के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रचार्य श्यामली सिंह, रघुनाथ शर्मा, प्रभाकर मिश्रा, चंदन सर, अनिल उपाध्याय, गौरव मिश्रा, संतोष शुक्ला, नवनीत कुमार, राहुल चौबे, कुनाल कुमार, हर्ष कुमार, संतोष तिवारी, संतोष पांडे, श्रीराम सर, रीता मैंम, विभा मैंम, सोनी मैंम, पलक कुमारी, प्रतीक्षा कुमारी, रिंकी कुमारी, अंजली कुमारी, प्रज्ञा मिश्रा, गायत्री मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही।
वीडियो देखें :-

