रबी किसान गोष्ठी एवं पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त हस्तांतरण समारोह का केवीके में प्रसारण
किसान गोष्ठी में लाभान्वित हुए सैकड़ों किसान


न्यूज़ विज़न। बक्सर
कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर द्वारा रबी मौसम की जलवायु अनुकूल कृषि, पोषक तत्व प्रबंधन, रोग एवं कीट का प्रबंधन, प्राकृतिक खेती तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की किसान कल्याण योजनाओं के प्रति जागरूकता एवं तकनीकी जानकारी देकर बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय रबी किसान गोष्ठी तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण सहित कार्यक्रम का बुधवार को लालगंज स्थित कार्यालय सह प्रक्षेत्र मे आयोजित किया गया। कोयंबटूर से प्रधानमंत्री के द्वारा निर्गत किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम तथा उपरांत संबोधन से जुड़कर किसान प्रतिभागी प्रेरित हुए।
रबी किसान गोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सरोज देवी तथा कृषि सखियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। डॉ0 देवकरण, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने आगंतुक किसानों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। तकनीकी सत्र मे रबी मौसम की फसलें जैसे-गेहँू, चना, मसूर, सरसों व सब्जी फसलों मे पोषक तत्व प्रबंधन का महत्व, मात्रा एवं प्रयोग विधि की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि सरोज देवी ने महिला सशक्तिकरण एवं कृषि व संबद्ध क्षेत्रों मे महिला भागीदारी पर बल दिया। विशेषज्ञ डॉ0 रामकेवल ने रबी फसलों मे रोग एवं कीट प्रबंधन की विस्तृत तकनीकी जानकारी से किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम मे उपस्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि परमानंद यादव, प्रगतिशील किसान एवं कृषि विज्ञान केन्द, बक्सर के वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य रामप्रवेश दुबे ने अपने अनुभव साझा किये। प्रगतिशील कृषक एवं प्राकृतिक खेती के फार्मर मास्टर ट्रेनर संजय पाठक प्राकृतिक खेती के लाभ एवं प्रयोग विधि की जानकारी साझा की। युवा उद्यमी जयप्रकाश सिंह ने बकरी एवं ग्रामीण मुर्गी पालन के माध्यम से स्वरोजगार द्वारा आय अर्जन के अपने अनुभव साझा किये। कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर से प्रशिक्षित कृषि सखियों ने प्राकृतिक खेती के महत्व एवं पंचायत स्तर पर चलाई जा रही जागरूकता कार्यक्रमों के अपने अनुभव साझा कियें।
कार्यक्रम मे बक्सर डायसेसियम सोशल सर्विस सोसाईटी के सहयोग से फसल अवशेष प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती पर जागरूकता हेतु परिवर्तन प्रेरणा कला मंच के कलाकार उमेश कुमार, काजल कुमारी, अरविंद कुमार, धमेन्द्र कुमार, मनोज कुमार आदि ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की। कार्यक्रम मे महिला एवं पुरूष किसानों सहित 400 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिनमे गीता देवी, छट्टू राम, सुनीता देवी, विभी देवी, अंजु देवी, कंचन देवी, यशोदा देवी, ललन राम, चन्द्रदेव राम, अखिलेश्वर उपाध्याय, निरंजन सिंह, आदि उपस्थित थे तथा केन्द्र के आरीफ प्रवेज, रवि चटर्जी, राकेश मणि, राजेश, सरफराज, मुकेश, आदि ने सहयोग दिया।





