RELIGION

गुरुपूजा दिवस पर ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत रामरेखा घाट पर चला महा स्वच्छता अभियान

संत निरंकारी मंडल के 150 सेवादारों ने “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” का दिया संदेश, सत्संग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
रविवार को संत निरंकारी मण्डल दिल्ली के तत्वावधान में वर्तमान सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं आदरणीय निरंकारी राजपिता जी के आदेशानुसार गुरुपूजा दिवस के उपलक्ष्य में सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस पर “प्रोजेक्ट अमृत” के अंतर्गत भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

 

“स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” के पावन संदेश के साथ बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर लगातार चौथे वर्ष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में करीब 150 सेवादल के भाई-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बक्सर ब्रांच की मुखी आरती केशरी जी के नेतृत्व में पूरे उत्साह और समर्पण भाव से घाट परिसर की सफाई की गई। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक निरंकारी सत्संग का भी आयोजन हुआ। सत्संग में परमहंश पांडे जी (अधिवक्ता), अमरनाथ पांडे (लाला बाबा), गंगा आरती के मुख्य पुजारी, सेवादल इंचार्ज राधेश्याम चौधरी, रीना देवी, अजय वर्मा, सुजय सिंह, आशुतोष, मुन्ना, चन्दन सिंह, राकेश, सुनीता, संजय, विजय बहादुर सिंह, रमेश, बबिता वर्मा, अनिता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जल की स्वच्छता केवल बाहरी नहीं बल्कि आंतरिक पवित्रता का भी प्रतीक है। जब मन निर्मल होता है, तभी समाज और राष्ट्र भी स्वच्छ एवं सशक्त बनता है। गुरुपूजा दिवस के इस आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि संत निरंकारी मंडल केवल आध्यात्मिक जागृति ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button