CRIME

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नुकसान पहुंचाने की साजिश! CIA को मैसेज भेजकर हमला कराने का दावा, बक्सर से 3 हिरासत में

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
देश की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने का दावा करते हुए विदेशी खुफिया एजेंसी CIA को मैसेज भेजने के आरोप में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

एसपी शुभम आर्य के अनुसार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आशा पड़री गांव का है। बुधवार देर रात पुलिस ने पहले एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर दो अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया। एसपी की मानें तो मुख्य आरोपी खुद को विदेशी एजेंसी से जुड़ा बताकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने और हमला करवाने का दावा कर रहा था। इतना ही नहीं, उसने इसके एवज में पैसों की भी मांग की थी। जिसकी गोपनीय सूचना के आधार पर तत्काल विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप खंगालने पर संदिग्ध साइबर गतिविधियों के संकेत मिले हैं। हालांकि, पैसों की मांग कितनी की गई थी, इस पर पुलिस ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है और इसे गोपनीय बताया जा रहा है।

 

 

पहले भी विवादों में रहा मुख्य आरोपी
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अमन तिवारी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वर्ष 2022 में उसने कोलकाता एयरपोर्ट को हैक करने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसे कोलकाता और बक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जिस कमरे से वह कथित तौर पर यह गतिविधियां चला रहा था, उसे भी सील कर दिया गया है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई
फिलहाल तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। मामला प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण एजेंसियां भी बेहद सतर्क हो गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button