OTHERS

दीपावली के पूर्व रोट्रैक्ट द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में सुमन ने मारी बाजी 

कुल 70 छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा, द्वितीय स्थान पर रोशनी गुप्ता एवं राजकुमार ने प्राप्त किया तीसरा स्थान, सात को दिया गया सांत्वना पुरस्कार 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

रविवार को रोट्रैक्ट क्लब द्वारा दीपावली के पूर्व हर वर्ष की तरह आयोजित होने वाली रंगोली प्रतियोगिता इस वर्ष भी नगर के एम पी हाई स्कूल में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 70 – छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने अपनी आकर्षक रंगोली द्वारा विभिन्न सामाजिक संदेश देने का प्रयास भी किया।

 

प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राएं परंपरागत रंगोली बनायी।  कई छात्रों ने भारतीय परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 10 छात्रों को क्लब द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में आर.एस. बालिका हाई स्कूल की सुमन  कुमारी ने  प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की रोशनी गुप्ता को द्वितीय तथा लक्ष्य डांस एकेडमी के राजकुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सात अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पी.डी.जी. रो. डॉ. सी.एम. सिंह रहे।  निर्णायक मंडल के रूप में रोटरी की रो.अमृता केशरी और ब्रिजेश कुमार ने बखूबी अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में रोटरी के अध्यक्ष रो. मनीष कुमार पांडेय,  सचिव रो. मनोज वर्मा, रो. राजेश केसरी, रो. मंजेश केसरी, रो. निर्मल कुमार सिंह,  रोट्रैक्ट अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, सचिव वेद प्रकाश, सुजीत गुप्ता, सागर वर्मा, राहुल गुप्ता, सोनू वर्मा , राज गुप्ता, प्रिंस जायसवाल, अमन राज वर्मा, अनीश कुमार की भूमिका प्रशंसनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button